ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल की चपेट में आया ऑटो, ट्रेन ड्राइवर की तत्परता से टला बड़ा हादसा

PATNA: दानापुर मंडल के बाढ़ और अथमलगोला स्टेशन के बीच रजपुरा गांव के पास उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब रेलवे ट्रैक पार कर रही एक ऑटो ब्रह्मपुत्र मेल की चपे

ब्रह्मपुत्र मेल की चपेट में आया ऑटो, ट्रेन ड्राइवर की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Santosh Singh
2 मिनट


PATNA: दानापुर मंडल के बाढ़ और अथमलगोला स्टेशन के बीच रजपुरा गांव के पास उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब रेलवे ट्रैक पार कर रही एक ऑटो ब्रह्मपुत्र मेल की चपेट में आ गई। ट्रेन से टक्कर के बाद ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो पर कुल 5 लोग सवार थे । इस हादसे में किसी के हताहत की खबर नहीं है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अप लाइन पर आ रही ब्रह्मपुत्र मेल से रेलवे ट्रैक पार कर रही एक ऑटो अचानक जा टकराई। ऑटो पर नजर पड़ते ही ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिससे बड़ी घटना होने से बची। ट्रेन की ड्राइवर की तत्परता से ऑटो पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इस हादसे में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ट्रेन के इंजन को आंशिक क्षति पहुंची। हादसे के बाद रेलवे पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता