ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: पटना में TRE4 अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे; पुलिस ने खदेड़कर भगाया

Bihar News: BPSC TRE 4 परीक्षा के विज्ञापन में देरी और पदों की संख्या घटाने के विरोध में पटना में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा चौथे चरण का विज्ञापन अब तक जारी नहीं होने के विरोध में अभ्यर्थियों ने एक बार फिर राजधानी पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11:30 बजे यह प्रदर्शन पटना कॉलेज से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कॉलेज के पास ही रोक दिया और बाद में खदेड़ दिया गया।


प्रदर्शन के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। छात्रों का कहना है कि उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया गया और जबरन हटाया गया। इस बीच, छात्र नेता दीपक कुमार को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर भी अभ्यर्थियों में आक्रोश देखने को मिला। 


प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने मांग की है कि TRE 4 की परीक्षा में कम से कम 1.20 लाख पदों पर बहाली की जाए। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर यह आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।


प्रदर्शन से पहले ही शुक्रवार की रात छात्र नेता दिलीप कुमार को दरभंगा से हिरासत में ले लिया गया। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में दिलीप ने कहा कि पुलिस बिना कारण मेरे घर पहुंची और मुझे हिरासत में ले गई। कहा नहीं जा रहा कि गिरफ्तार किया गया हूं, लेकिन मुझे थाने ले जाया जा रहा है। साथ ही प्रचार वाहन को पटना में ज़ब्त कर लिया गया है और चार अन्य छात्रों को कोतवाली थाना ले जाया गया है।


अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार पहले 1 लाख से अधिक पदों पर बहाली का वादा कर चुकी थी, लेकिन शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक दिवस पर बयान दिया कि सिर्फ 26 हजार से अधिक पदों पर ही बहाली होगी। इसी बयान के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू किया है। छात्रों का आरोप है कि सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है और जानबूझकर भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता