ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

BPSC से चयनित 1.20 लाख शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 21 तक होगा योगदान

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित लगभग 1.20 लाख शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। अब उन्हें 21 नवंबर तक अपने-अपने स्कूलों में योगदान देना होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के त

BPSC से चयनित 1.20 लाख शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 21 तक होगा योगदान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित लगभग 1.20 लाख शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। अब उन्हें 21 नवंबर तक अपने-अपने स्कूलों में योगदान देना होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है।


शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया कि 90 हजार शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। बाकी बचे हुए 30 हजार शिक्षकों को भी स्कूल आवंटित कर दिया गया है। नए शिक्षकों की जॉइनिंग के बाद अब विभाग का पूरा फोकस दूसरे चरण की शिक्षक बहाली पर होगा।


मालुम हो कि, नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के जरिए की गई है। उसके बाद स्कूल के हेडमास्टरों एवं प्रिंसिपल को जिम्मेदारी दी गई है कि वे नए शिक्षकों का समय से योगदान कराएं। 32 जिलों के स्कूलों का आवंटन पहले ही किया जा चुका था, अन्य 6 जिलों में भी शिक्षकों को स्कूल अब आवंटित हो गए हैं। कई जिलों में शिक्षकों ने योगदान करके पढ़ाना भी शुरू कर दिया है।


शिक्षा विभाग का दावा है कि नए शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई है। आवंटन के दौरान सीसीटीवी से निगरानी की गई, साथ ही इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। इसे सुरक्षित रखा जाएगा।


उधर, बिहार में प्रथम चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब शिक्षा विभाग का फोकस दूसरे चरण पर रहेगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके हैं। दूसरे चरण में भी 1.20 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। एग्जाम पीएससी ही कराएगा।