ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BPSC की 65वीं मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान, वेबसाईट पर जारी होगा पूरा कार्यक्रम

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। BPSC की 65वीं मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया गया है। 25, 26 और 28 जुलाई को संभावित तिथि आयोग की तरफ से जारी की गयी है। <img src="https://res.cloudi

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। BPSC की 65वीं मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया गया है। 25, 26 और 28 जुलाई को संभावित तिथि आयोग की तरफ से जारी की गयी है। BPSC की 65वीं मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान, वेबसाईट पर जारी होगा पूरा कार्यक्रम

बीपीएससी पीटी परीक्षा 15 अक्टूबर 2019 को हुई थी। पीटी का रिजल्ट 6 मार्च को घोषित कर दिया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए 6517 परीक्षार्थी का चयन किया गया। इसके बाद 21 अप्रैल को बीपीएससी ने 5 और उम्मीदवार को पास किया। यानी 6522 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है।


बीपीएससी 65वीं मुख्य परीक्षा तीन विषयों की होगी, जिसमें दो अनिवार्य विषय होंगे। सामान्य हिन्दी 100 अंकों का सामान्य अध्ययन (दो पेपर), प्रत्येक 300 अंकों के होंगे। इसके अलावा ऑप्शनल विषयों में से किसी एक विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में रखना अनिवार्य है। प्रत्येक ऑप्शनल विषय का एक पेपर होगा जो 300 अंक का होगा। प्रत्येक विषय की परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।


सामान्य हिन्दी के क्वलिफाइंग मार्क्स 30 अंक हैं जो अनिवार्य है। मेरिट सूची में इसकी गणना नहीं की जाएगी। बाकी विषयों में सामान्य श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग वर्ग के लिए 32 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है। इससे कम मार्क्स लाने पर उम्मीदवार प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे।