ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BPSC ने बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की डेट बढ़ाई, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

PATNA: 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं भरा है वे लेट फीस के साथ 2 नवंबर तक अपना आवेदन ऑनलाइ

BPSC ने बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की डेट बढ़ाई, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं भरा है वे लेट फीस के साथ 2 नवंबर तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। बीपीएससी की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।


ऐसे अभ्यर्थियों को लेट फीस के साथ बैंक ड्रॉफ्ट बनवाकर BPSC के पटना स्थित कार्यालय में जमा कराना होगा। बीपीएससी में ड्राफ्ट जमा कराने के बाद अभ्‍यर्थी 31 अक्‍टूबर से 2 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। लेट फीस जमा नहीं करने पर अभ्‍यर्थियों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। कुल 154 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। सामान्‍य श्रेणी के लिए लेट फीस 750 रुपये है। आवेदन के लिए पहले 750 रुपए शुल्क था लेकिन अब लेट फीस मिलाकर कुल 1500 रुपए अभ्यर्थियों को जमा कराने होंगे।


वहीं SC/ST, महिला अभ्यर्थी और दिव्यांग अभ्यर्थी दो सौ रुपए लेट फीस जमा कराकर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क दो सौ रुपए के साथ दो सौ रुपए और देने होंगे, यानी कुल चार सौ रुपए आयोग में जमा कराने होंगे। आयोग ने अभ्‍यर्थ‍ियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर पूर्व में जारी विज्ञापन व दिशा-निर्देश को देख लें।