ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BPSC 67वीं PT परीक्षा की तारीख तय, 20 और 22 सितंबर को एग्जाम

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो BPSC की परीक्षा से जुड़ी है। 67वीं BPSC के PT की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस परीक्षा का बेसब्री से परीक्षार्थी इंतज

BPSC 67वीं PT परीक्षा की तारीख तय, 20 और 22 सितंबर को एग्जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो BPSC की परीक्षा से जुड़ी है। 67वीं BPSC के PT की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस परीक्षा का बेसब्री से परीक्षार्थी इंतजार कर रहे थे। अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। 20 और 22 सितंबर को BPSC पीटी की परीक्षा होगी। दो शिफ्टों में यह परीक्षा ली जाएगी। जिसमें 6 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।  


गौरतलब है कि 8 मई को यह परीक्षा रद्द हुई थी। पेपर लीक होने के बाद बीपीएसएसपी ने 67वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर दिया था। जिसके बाद सभी सेंटरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब यही परीक्षा दो दिन आयोजित होगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की तिथि तय कर दी है। 20 और 22 सितंबर को पीटी की परीक्षा होगी।


इस बार एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। वही प्रश्न पत्रों का सील परीक्षा हॉल में ही खोला जाएगा। परीक्षार्थियों के सामने ही ओएमआर खोले जाएंगे। प्रश्नपत्र ले जाने के लिए इस बार जीपीएस का इस्तेमाल होगा। पीटी की परीक्षा के लिए बीपीएससी पूरी तैयारी में जुटी है। 

टैग्स