ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

BPSC की आज हुई पीटी परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने के बाद हुआ फैसला

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आज हुई पीटी परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। पेपर लीक को होने के बाद आयोग ने यह फैसला किया है। आपको बता दें कि आज 67वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा थी

BPSC की आज हुई पीटी परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने के बाद हुआ फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आज हुई पीटी परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। पेपर लीक को होने के बाद आयोग ने यह फैसला किया है। आपको बता दें कि आज 67वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा थी। इसका पेपर परीक्षा से पहले ही आउट हो गया और क्वेश्चन पेपर वायरल होने के बाद जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद आयोग ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।


बीपीएससी ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए 3 सदस्य कमेटी के गठन की घोषणा की थी। इस कमेटी को कल तक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था लेकिन महज चंद घंटों के अंदर ही यह रिपोर्ट सामने आ गई और इसी को आधार बनाते हुए पीटी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि आयोग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आगे यह परीक्षा कब ली जाएगी।


BPSC का क्वेश्चन पेपर लीक होने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था। परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के मेल आईडी पर वायरल क्वेश्चन पेपर की कॉपी अटैच कर भेज दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से भी संज्ञान लिया गया है और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कड़े रुख के कारण ही बीपीएससी ने तत्काल परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।


BPSC की आज हुई पीटी परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने के बाद हुआ फैसला

टैग्स