ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BPSC 71st PT Result OUT : 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14,261 अभ्यर्थी सफल

बीपीएससी ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 13 सितंबर को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी कुछ घंटों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे। कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BPSC 71st PT Result OUT : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (PT) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर आधिकारिक पोस्ट साझा कर अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दी। 


13 सितंबर को 912 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 को राज्य के 37 जिलों में स्थित कुल 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। भारी संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति के कारण यह परीक्षा इस वर्ष बिहार की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में से एक रही।


14,261 अभ्यर्थी PT में सफल

आयोग की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तीसरी श्रेणी के प्रशासनिक पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। कुछ घंटे बाद परीक्षार्थी बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। BPSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम वेबसाइट पर अपलोड होने में कुछ समय लग सकता है।


PET के लिए 13,368 उम्मीदवार चयनित

प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए 13,368 अभ्यर्थियों को चुना गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग के उप-निरीक्षक एवं अन्य पदों के लिए 893 उम्मीदवारों को PET के लिए योग्य पाया गया है।