ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

BPSC 69 वीं मेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शनिवार को एकीकृत 69वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का विस्तृत शेडयूल जारी कर द

BPSC 69 वीं मेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शनिवार को एकीकृत 69वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का विस्तृत शेडयूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार परीक्षा पहले 3 जनवरी से शुरू होगी और सात जनवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं इसके दो सप्ताह बाद 20 और 21 जनवरी को ऑप्शनल विषयों की परीक्षा होगी।


आयोग के तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 3 से 6 जनवरी तक एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें 3 जनवरी को सामान्य हिंदी, 4 जनवरी को सामान्य अध्ययन- 1, 5 जनवरी को सामान्य अध्ययन- 2 और 6 जनवरी को निबंध की परीक्षा होगी।


वहीं, इसके दो सप्ताह के अंतराल के बाद 20 जनवरी को प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:30 बजे) से एकीकृत 69वीं परीखा से संबंधित ऐच्छिक विषय की परीक्षा और दूसरी पाली (दोपहर 2 से 5 बजे) तक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक विषय की परीक्षा होगी। 21 जनवरी को प्रथम पाली में वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक विषय और दूसरी पाली में पुलिस उपाधीक्षक (तकनीकी /परिचालन) से संबंधित एक विषय की परीक्षा होगी।


मालुम हो कि, 69वीं संयुक्त एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 475 रिक्तियों को भरा जाना है। इस परीक्षा के लिए करीब चार लाख लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से इस परीक्षा में 2 लाख 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 5299 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इनमें से जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन दिया था वो अब तीन जनवरी से मुख्य परीक्षा देंगे। 


आपको बताते चलें कि, इसके साथ ही जारी नोटिस में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जानकारी भी दी गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा आरंभ होने से एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जायेंगे। किसी भी उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा, उन्हें ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।