ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सुशांत सिंह राजपूत के पिता को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को हार्ट-अटैक आया है. उन्हें इलाज के लिए हरियाणा के एक अस्‍पताल में भर्ती क

सुशांत सिंह राजपूत के पिता को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को हार्ट-अटैक आया है. उन्हें इलाज के लिए हरियाणा के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है. उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.


बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनका पूरा परिवार सदमे में है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की तबीयत ख़राब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए हरियाणा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके जल्द ठीक होने के लिए लोग दुआएं मांग रहे हैं. सुशांत के चाहने वाले उनके पिता केके सिंह के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.


सुशांत सिंह राजपूत के पिता को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती


सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के हार्ट में प्रॉब्‍लम की बात सामने आ रही है. जिसके कारण उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एशियन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें सुशांत के पिता हॉस्पिटल में बेड पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में सुशांत के पिता के साथ-साथ बेड के पास सुशांत की बहनें प्रियंका और मीतू भी दिखाई दे रही हैं. केके सिंह की अस्‍पताल की तस्‍वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर सुशांत के फैन प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


सुशांत सिंह राजपूत के पिता को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती


आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई में 14 जून को हुई थी. उनकी डेड बॉडी मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में संदिग्‍ध अवस्था में मिली थी. सुशांत की मौत मामले को मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस, सीबीआइ, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) अलग-अलग बिंदुओं पर मामले की जांच कर रहे हैं. 


सुशांत सिंह राजपूत के पिता को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती