ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बोले गिरिराज सिंह.. बिहार के सभी पंचायतों का बनेगा मास्टर प्लान, गांवों के विकास में आयेगी तेजी

PATNA : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार अब शहर के साथ-साथ गांवों के विकास पर भी जोर दे रही है। राज्यों के सहयोग से केंद्र सरकार देश

बोले गिरिराज सिंह.. बिहार के सभी पंचायतों का बनेगा मास्टर प्लान, गांवों के विकास में आयेगी तेजी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार अब शहर के साथ-साथ गांवों के विकास पर भी जोर दे रही है। राज्यों के सहयोग से केंद्र सरकार देश की सभी पंचायतों का मास्टर प्लान बनाएगी। पंचायतों का मास्टर प्लान बन जाने से गांवों में रहने वाले लोगों को घर बनाने के लिए लोन लेना आसान हो जाएगा।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ में पंचायतों को शक्तिशाली और जीवंत संस्था बनाने के सपनों को साकार करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का लक्ष्य तय किया है। विजन 2047 के साथ हमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित सतत विकास लक्ष्यों को भी प्राप्त करना है। वर्ष 2030 तक इस लक्ष्य को हासिल करने का हमारा इरादा है।


केन्द्रीय मंत्री रविवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस से मुखातिब थे। केन्द्र सरकार के बजट की उपलब्धियां गिनाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मनरेगा विकास की लाइफलाइन है। उन्होंने राज्य सरकारों से वाट्सएप ग्रुप बनाने का आग्रह किया। कहा कि वाट्सएप ग्रुप में पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ एक महिला, एक युवा और बुजुर्ग को जरूर शामिल किया जाए।


गिरिराज सिंह ने कहा  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी सोचते हैं. दूरगामी सोचते हैं। गांवों के बसावट की मैपिंग करके ड्रोन सर्वेक्षण करायेंगे। स्थानीय बुनियादी ढांचे, विकासात्मक आवश्यकताओं, रोजगार के अवसरों और पंचायतों के संसाधनों को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। साथ ही मंत्री ने हर जिले में लोकपाल की तैनाती सुनिश्चित करने की ओर राज्य सरकारों का ध्यान आकृष्ट किया। 'वन नेशन वन रजिस्ट्री' की अवधारणा जमीन पर उतर रही है। जमीन का भी हम आधार नम्बर करने जा रहे हैं। यह बैंक, रजिस्ट्री कार्यालय, न्यायालय से जुड़ा होगा ताकि जमीन संबंधी विवादों को शीघ्रता से निपटाया जा सके।

टैग्स