ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

BMP की कोरोना चेन ने उड़ाई पुलिस मुख्यालय की नींद, पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा

PATNA : बीएमपी में कोरोना की चेन ने बिहार पुलिस मुख्यालय के नींद उड़ा दी है। बिहार पुलिस मुख्यालय बीएमपी 14 में कोरोना के संक्रमण को लेकर परेशान है लिहाजा अब बिहार के पुलिस अधिकारि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बीएमपी में कोरोना की चेन ने बिहार पुलिस मुख्यालय के नींद उड़ा दी है। बिहार पुलिस मुख्यालय बीएमपी 14 में कोरोना के संक्रमण को लेकर परेशान है लिहाजा अब बिहार के पुलिस अधिकारियों से लेकर जवानों तक का कोरोना टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है।


कोरोना महामारी के बीच लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस के अधिकारियों और जवानों की सेहत को लेकर चिंतित मुख्यालय ने अब इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों से लेकर जवानों तक का  कोरोना टेस्ट कराने की आवश्यकता जताई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आईजी नैयर हसनैन खान ने इस बाबत स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को एक पत्र भी लिखा है। आईजी हेडक्वार्टर की तरफ से यह आग्रह किया गया है कि उन पुलिस अधिकारियों और जवानों का सैंपल टेस्ट कराया जाए जो हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन या अन्य संवेदनशील इलाकों में ड्यूटी कर रहे हैं। 


आपको बता दें कि पटना के बीएमपी 14 स्थित कैंप में अब तक 5 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। बीएमपी में संक्रमण बढ़ने के बाद वहां सैनिटाइजेशन क्या काम किया गया है और बैरक को खाली भी कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यालय सकते में है। देश के अन्य राज्यों में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

टैग्स