ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

ब्लैक फंगस से 2 और मरीजों की मौत, 16 नए मरीज अस्पताल में भर्ती

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस जैसी नई आफत की चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। पटना में बुधवार को ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 16 नए मरीज भर्ती हुए। दोनों म

ब्लैक फंगस से 2 और मरीजों की मौत, 16 नए मरीज अस्पताल में भर्ती
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस जैसी नई आफत की चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। पटना में बुधवार को ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 16 नए मरीज भर्ती हुए। दोनों मरीज की मौत आईजीआईएमएस में हुई। एम्स के ओपीडी में ब्लैक फंगस के 32 संक्रमित आए, जिनमें 7 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई। 5 मरीजों का ऑपरेशन हुआ। 8 को डिस्चार्ज किया गया। फंगस वार्ड में भर्ती कुल मरीजों की संख्या 98 हो गई है। इनमें से 35 कोविड संक्रमित हैं। 


पीएमसीएच में में बुधवार को 5 नए संक्रमित भर्ती हुए। नोडल पदाधिकारी डॉ. शाहीन जफर ने बताया कि चार गंभीर मरीजों को आईजीआईएमएस रेफर किया गया। अब फंगस वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 24 है। वहीं आईजीआईएमएस में तीन नए मरीज भर्ती हुए। 6 मरीजों का ऑपरेशन किया गया।


उधर भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भर्ती एक और ब्लैक फंगस के मरीज की मौत हो गयी। इसके साथ ही मायागंज अस्पताल में अबतक ब्लैक फंगस से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गयी है। इनमें से दो लोग भागलपुर के और दो मुंगेर जिले के रहने वाले थे। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला को 18 मई को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी मौत हो गयी।

टैग्स