ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

ब्लैक फंगस को लेकर CM नीतीश का बड़ा एलान, अब बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों में होगा इलाज

PATNA : बिहार में जानलेवा बीमारी ब्लैक फंगस का कहर बदस्तूर जारी है. राज्य सरकार ने पहले ही इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है. लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एल

ब्लैक फंगस को लेकर CM नीतीश का बड़ा एलान, अब बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों में होगा इलाज
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जानलेवा बीमारी ब्लैक फंगस का कहर बदस्तूर जारी है. राज्य सरकार ने पहले ही इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है. लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा एलान कर दिया है. शनिवार को सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों को ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया जा रहा है.


शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्लैक फंगस के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिंता जाहिर की. सीएम ने ट्वीट कर बताया कि बिहार में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. इसलिए स्वास्थ्य विभाग को सभी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में इसके ईलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया है.


मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है. सीएम नीतीश ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिए लगातार सावधानी जरूरी है. गौरतलब हो कि बिहार में कोरोना का संक्रमण पहले से बहुत हद तक कम हुआ है. लॉकडाउन का भी काफी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. लेकिन चिंता की बात है कि ब्लैक फंगस के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं.



गौरतलब हो कि बिहार में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या अब 266 हो गई है. दो दिन पहले बुधवार तक प्रदेश में 244 ब्लैक फंगस के रोगी थे. इसमें शुक्रवार को 22 नये मरीज शामिल हो गये हैं. शुक्रवार को इस खतरनाक बीमारी से दो और लोगों की मौत भी हो गई. आइजीआइएमएस के चिकित्सा अधीक्षक सह कोविड 19 के नोडल पदाधिकारी डॉ मनीष मंडल ने बताया कि संस्थान में शुक्रवार को कुल 98 मरीज ब्लैक फंगस से पीड़ित होकर भर्ती हैं.


पटना एम्स में शुक्रवार को कुल 66 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं. एम्स के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी में कुल 40 मरीज ब्लैक फंगस की शिकायत लेकर पहुंचे थे जिसमें से चार को भर्ती कर लिया गया.

टैग्स

संबंधित खबरें