ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ब्लैक फंगस के 16 नए मरीज.. एक की हुई मौत, राज्य में अबतक 55 की जा चुकी जान

PATNA : बुधवार को पटना में ब्लैक फंगस के 16 नए मरीज मिले हैं। जबकि ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीज की मौत हो गयी है। बुधवार को पटना एम्स में 8, आईजीआईएमएस में 3, एनएमसीएच में 3 और पीएम

ब्लैक फंगस के 16 नए मरीज.. एक की हुई मौत, राज्य में अबतक 55 की जा चुकी जान
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बुधवार को पटना में ब्लैक फंगस के 16 नए मरीज मिले हैं। जबकि ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीज की मौत हो गयी है। बुधवार को पटना एम्स में 8, आईजीआईएमएस में 3, एनएमसीएच में 3 और पीएमसीएच में 2 नए मरीज भर्ती हुए हैं।


बुधवार को जिस मरीज की मौत हुई उसका इलाज आईजीआईएमएस में चल रहा था। उधर पीएमसीएच में भर्ती एक मरीज लामा यानी लेफ्ट अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस हो गया हैं। आईजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के संक्रमित 7 मरीजों की सर्जरी हुई है। वहीं पटना एम्स में कोरोना के नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार मुताबिक बुधवार को 8 नए मरीज भर्ती हुए हैं।


राज्य के अलग-अलग जिलों में ब्लैक फंगस के अबतक 513 संक्रमित मिले हैं। इनमें 368 लोगों का इलाज चल रहा है। 90 लोग ठीक हो चुके हैं और अबतक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इसकी जानकारी दी है। प्रत्यय अमृय के मुताबिक जिन अस्पतालों में ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, उनमें एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा जरूरत के अनुसार दवा की मांग केंद्र सरकार लगातार की जा रही है। प्रधान सचिव के अनुसार पटना एम्स में 83 मरीज का इलाज चल रहा है। यहां 500 वायल इंजेक्शन उपलब्ध है। आईजीआईएमएस में 111 मरीजों का इलाज चल रहा है, यहां भी 500 वायल उपलब्ध कराया गया है। वहीं पीएमसीएच में 40 मरीजों का इलाज चल रहा है, यहां 100 वायल इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। भागलपुर में 9 मरीजों का इलाज चल रहा है, यहां भी 100 वायल एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन उपलब्ध है।

टैग्स