ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बीजेपी ने नितिन नबीन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बिहार
कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय जनता पार्टी से सामने आ रही है। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।


बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लेटर जारी कर संगठनात्मक नियुक्ति के बारें में बताया। कहा कि बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 


पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम माना जा रहा है। नितिन नबीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बिहार के पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर सुनते ही उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। नितिन नवीन को बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। 


बीजेपी ने नितिन नबीन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष