ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

नीतीश मॉडल पर बिहार BJP नेताओं को भरोसा नहीं, योगी मॉडल के तर्ज पर अपराधियों का एनकाउंटर करने की मांग

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए अब सरकार में शामिल बीजेपी के नेता को ही अपने सरकार के मॉडल पर भरोसा नहीं है. अब बिहार बीजेपी के नेता ही बिहार में भी योगी मॉडल की मांग करने लगे हैं. &nbsp

नीतीश मॉडल पर बिहार BJP नेताओं को भरोसा नहीं, योगी मॉडल के तर्ज पर अपराधियों का एनकाउंटर करने की मांग
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए अब सरकार में शामिल बीजेपी के नेता को ही अपने सरकार के मॉडल पर भरोसा नहीं है. अब बिहार बीजेपी के नेता ही बिहार में भी योगी मॉडल की मांग करने लगे हैं.  

मंगलवार को पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन हेड रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद अब बिहार बीजेपी के नेताओं ने ही अपराधियों का एनकाउंटर करने की मांग की है. 

 भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह  ने कहा कि  लॉ एंड ऑर्डर किसी भी सरकार की प्राथमिकता होती है. हमारी सरकार की अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह से मुस्तैद हैं, लेकिन फिर भी घटनाएं घट जा रही हैं. ऐसे में अपराध को रोकने के लिए विशेष व्यवस्था करनी होगी.आख़िर अपराधी अपराध कर कैसे भाग जाते हैं?  इस पर ध्यान देना होगा. कुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से घटना होती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में योगी मॉडल का अच्छा असर हुआ है.

वहीं पटना के बांकीपुर सीट से बीजेपी के विधायक नितिन नवीन आज रुपेश सिंह के वारदात वाली जगह पर गए और इस दौरान वह अपराध पर नाराज दिखे. उन्होंने भी बिहार में योगी मॉडल की बात कही और कहा कि अगर अपराधी अपराध करके भाग रहा है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए.उन्होने कहा कि यदि अपराधी बेलगाम हो रहे हैं और परिस्थियतियां खराब हो रही है तो उनका एनकाउंटर करने में क्या हर्ज है. 

बता दें कि इससे पहले जाप संरक्षक पप्पू यादव ने इस हत्याकांड पर नीतीश कुमार को घेरा था और कहा था कि सीएम नीतीश किस बात की समीक्षा करते हैं. अब बिहार में एनकाउंटर की जरुरत है.