ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बीजेपी ने शुरू किया नीतीश कैबिनेट पर मंथन, सुशील मोदी दिल्ली तलब, राजनाथ सिंह करायेंगे विधायक दल के नेता का चुनाव

PATNA : बड़ी पार्टी रहकर भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने वाली बीजेपी कैबिनेट के गठन में कोई समझौता नहीं करेगी. नयी सरकार के गठन पर चर्चा के लिए बीजेपी आलाकमान ने सुशील मो

बीजेपी ने शुरू किया नीतीश कैबिनेट पर मंथन, सुशील मोदी दिल्ली तलब, राजनाथ सिंह करायेंगे विधायक दल के नेता का चुनाव
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बड़ी पार्टी रहकर भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने वाली बीजेपी कैबिनेट के गठन में कोई समझौता नहीं करेगी. नयी सरकार के गठन पर चर्चा के लिए बीजेपी आलाकमान ने सुशील मोदी को दिल्ली तलब कर लिया है. वहीं 15 नवंबर को राजनाथ सिंह पटना में मौजूद रहेंगे और बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव करायेंगे.


15 नवंबर को बीजेपी की बैठक
15 नवंबर को एनडीए विधायक दल की बैठक होनी है. लेकिन उससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा. ये तय होगा कि डिप्टी सीएम कौन बनने जा रहा है. बीजेपी विधायक दल का नेता ही डिप्टी सीएम बनेगा. विधायक दल की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. वे ही पर्यवेक्षक के रूप में विधायक दल के नेता का चुनाव करायेंगे.


दरअसल 15 नवंबर को दिन में 12.30 बजे एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होनी है. उससे पहले भाजपा विधायक और विधान पार्षदों की बैठक होगी. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक होगी. बीजेपी विधायक पहले अपने नेता चुनेंगे फिर एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुने जाने का औपचारिक एलान होगा.


सुशील मोदी दिल्ली तलब किये गये
जानकारों की मानें तो बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री तो बना दिया है कि कैबिनेट में बीजेपी अपनी ताकत के हिसाब से जगह लेगी. बीजेपी कई अहम विभागों पर भी दावा करेगी जो पहले जेडीयू के  पास था. तमाम पहलुओं पर चर्चा के लिए सुशील मोदी को दिल्ली तलब कर लिया गया है. सुशील मोदी कल दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे. इस बैठक में ही सरकार में बीजेपी की भूमिका तय की जायेगी.