ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BJP ने नीतीश की कमजोर नस को दबाया : डेढ़ दशक से जमे आमिर सुबहानी को गृह सचिव पद से हटाने की मांग

PATNA : 40 दिन पहले बिहार में जब एनडीए सरकार में शपथ ली गई थी, उसी वक्त यह तय हो गया था कि गवर्नेंस के तौर तरीके में बीजेपी इस बार नीतीश कुमार को फ्री हैंड नहीं देने वाली है.

BJP ने नीतीश की कमजोर नस को दबाया : डेढ़ दशक से जमे आमिर सुबहानी को गृह सचिव पद से हटाने की मांग
First Bihar
3 मिनट

PATNA : 40 दिन पहले बिहार में जब एनडीए सरकार में शपथ ली गई थी, उसी वक्त यह तय हो गया था कि गवर्नेंस के तौर तरीके में बीजेपी इस बार नीतीश कुमार को फ्री हैंड नहीं देने वाली है. धीरे-धीरे सरकार के एजेंडे में बीजेपी हावी नजर आने लगी है और अब भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार की सबसे कमजोर नब्ज पर हाथ रख दिया है. पिछले डेढ़ दशक से गृह सचिव के पद पर जमे राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी को हटाने की मांग बीजेपी ने कर दी है.


बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान में बड़ा बयान दिया है. संजय पासवान ने कहा है कि बिहार में 15 साल से एक ही व्यक्ति गृह सचिव क्यों है, यह नीतीश कुमार को बताना चाहिए. बीजेपी एमएलसी ने कहा है कि आमिर सुबहानी बीते 15 साल से राज्य के गृह सचिव हैं. मुख्यमंत्री के पास अगर कोई इसका कारण या जवाब नहीं है तो फिर आमिर सुबहानी को हटाकर यह जिम्मा किसी दूसरे पदाधिकारी को दिया जाना चाहिए.


इतना ही नहीं बीजेपी एमएलसी ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार को गृह विभाग का दायित्व छोड़ देना चाहिए. संजय पासवान ने कहा है कि जरूरी नहीं कि गृह विभाग बीजेपी के किसी मंत्री के पास जाएं. नीतीश चाहे तो यह जेडीयू के पास ही रहे और उन्हीं की पार्टी का कोई मंत्री इस विभाग को देखे लेकिन बदलाव को वक्त की जरूरत है.


दरअसल बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी हो रही हैं. आये दिन हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसको लेकर पहले भी बीजेपी नीतीश के सुशासन पर सवाल खड़ा कर चुकी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सासाराम के सांसद छेड़ी पासवान और बीजेपी विधायक संजय सरावगी अपराध को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं. आपको बता दें कि जब बिहार में सरकार बनने वाली थी तब भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गृह विभाग छोड़ने की बात नीतीश से कही थी.