ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बीजेपी संयुक्त मौर्चा की निकली शोभा यात्रा, जेपी नड्डा समेत कई नेता रहे मौजूद

PATNA : गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को राजधानी पटना आ रहे हैं. बिहार बीजेपी ने उनके आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. राजधानी पटना में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गये है. इ

बीजेपी संयुक्त मौर्चा की निकली शोभा यात्रा, जेपी नड्डा समेत कई नेता रहे मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को राजधानी पटना आ रहे हैं. बिहार बीजेपी ने उनके आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. राजधानी पटना में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गये है. इससे पहले, बीजेपी के सभी मोर्चों की शोभा यात्रा निकली. बुद्ध स्मृति पार्क से लेकर ज्ञान भवन तक शोभा यात्रा निकाली गई. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोभा यात्रा का अवलोकन किया. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत कई नेता मौजूद रहे.


राजधानी पटना में बीजेपी के सात राष्ट्रीय मोर्चो की दो दिवसीय संयुक्त कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना आये हैं. वहीं, आज गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार आ रहे हैं. कार्यसमिति में शामिल होने देशभर से 750 नेता पहुंचे हैं. आज बुद्ध स्मृति पार्क से लेकर ज्ञान भवन तक बीजेपी के सभी मोर्चों की शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. 


बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 1:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह होटल मौर्या के लिए रवाना होंगे, जहां से 3:30 बजे ज्ञान भवन के लिए निकलेंगे. 4:00 बजे से लेकर 5:20 बजे तक संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति का समापन भाषण दे देंगे. अमित शाह 5:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे, यहां 5:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक बिहार के सांसद विधायक विधान पार्षद के साथ बैठक करेंगे. 7:35 बजे से 8:45 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद 10:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

टैग्स