ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

BJP विधायक को हुआ कोरोना, सभापति अवधेश नारायण सिंह से की थी मुलाकात

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे में कोरोना से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बीजेपी विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. डेहरी से बीजेपी विधायक के सत्यनारायण यादव की र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे में कोरोना से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बीजेपी विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. डेहरी से बीजेपी विधायक के सत्यनारायण यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 


सत्यनारायण यादव के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार ने की है. पॉजिटिव पाए जाने के बाद विधायक सत्यनारायण यादव को आइसोलेशन में रखा गया है. साथ ही साथ उनके सभी सहयोगियों और स्टाफ का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है.


बीजेपी विधायक के सत्यनारायण यादव पिछले दिनों बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मिलने पहुंचे थे. 30 जून को दोनों के बीच मुलाकात हुई थी. इस दौरान परिषद में सत्यनारायण यादव ने अवधेश नारायण सिंह के साथ अच्छा खासा वक्त बिताया था हालांकि उनकी तबीयत उस दौरान ठीक नहीं थी लेकिन बाद में बीजेपी विधायक की तबीयत बिगड़ी और फिर उनका कोरोना जांच कराया गया, जिसमें टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

टैग्स