ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जगदानंद सिंह के बयान पर हंगामा, BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ी भेजकर जताया विरोध

PATNA : भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के सोमवार को दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उनके फोटो पर बिंदी चिपका कर और चूड़ी भेट करके विरोध प्र

जगदानंद सिंह के बयान पर हंगामा, BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ी भेजकर जताया विरोध
Anamika
2 मिनट

PATNA : भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के सोमवार को दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उनके फोटो पर बिंदी चिपका कर और चूड़ी भेट करके विरोध प्रदर्शन किया.

विरोध कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरीके से राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए भाजपा नेता के ऊपर कटाक्ष किया है उससे राजद की मानसिकता साफ झलकती है.  वह इसी तरीके से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं.

बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जेडीयू सांसद ललन सिंह को लेकर कहा था कि वह इन लोगों के बयान पर ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे लोगों के ऊपर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेंगे. उन्होंने कहा था कि आप ही बता दो हर भौंकने वाले का जवाब देना जरूरी है क्या ?

 जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. आज  भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगदानंद सिंह के फोटो पर बिंदी चिपकाया और चूड़ी पहनाकर प्रदर्शन किया.  इसके साथ ही उन्हें चूड़ी  भेजा भी गया है.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता