ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

BJP का विधानसभा मार्च: पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बरसाई लाठियां, वाटर कैनन का इस्तेमाल

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज किया है। बीजेपी की तरफ से विभिन्न मुद्दों को लेकर आज विधानसभा मार्च किया

BJP का विधानसभा मार्च: पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बरसाई लाठियां, वाटर कैनन का इस्तेमाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज किया है। बीजेपी की तरफ से विभिन्न मुद्दों को लेकर आज विधानसभा मार्च किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है।


दरअसल, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने आज विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। बीजेपी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे,इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर भी लाठियां बरसाईं। 


पुलिस के लाठीचार्ज के बार कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है हालांकि बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता डटे हुए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लाठीचार्ज के दौरान कई नेता और कार्यकर्ता चोटिल हो गए हैं। डाकबंगला चौराहा पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए है, पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया है।