ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BJP आज मना रही ब्लैक डे, सदन में काली पट्टी लगाकर पहुंचे भाजपा नेता, कहा - लाठी - गोली की सरकार नहीं चलेगी

PATNA : राजधानी पटना में बीते कल यानी गुरूवार को भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर काफी आक्रोश नजर आ रहा है। मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा के विधायक और विधान पार्षद विधान

BJP आज मना रही ब्लैक डे, सदन में काली पट्टी लगाकर पहुंचे भाजपा नेता, कहा - लाठी - गोली की सरकार नहीं चलेगी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बीते कल यानी गुरूवार को भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर काफी आक्रोश नजर आ रहा है। मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा के विधायक और विधान पार्षद विधानमंडल में काली पट्टी लगाकर पहुंचे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि- जिस तरह से नीतीश कुमार हमारे नेताओं पर लाठीचार्ज करवा कर उनकी हत्या करवा रहे है। आज हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं और इसी को लेकर सदन में काली पट्टी बांधकर आए हैं। इस दौरान भाजपा नेता मुँह पर भी काली पट्टी लगाए हुए नजर आए।


वहीं, काली पट्टी लगाने को लेकर भाजपा की नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा -सरकार के गुंडा लोगों ने जिस तरह से लाठीचार्ज किया है। हमारे जो कार्यकर्ता विजय जी थे उनकी हत्या हुई है और एसपी कहते हैं कि नहीं ऐसे ही वो छज्जू बाग में गिर गए थे पीएमसीएच में डॉक्टर कहते हैं कुल को अंदरूनी चोट था। तो इसी बात से समझा जा सकता है कि बिहार में कैसी सरकार है। यह बिल्कुल पूरी तरह से गुंडागर्दी है। अब हम लोग इन लोगों पर मुकदमा दायर करेंगे।


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि - लाठीचार्ज किया तो वह सही है लेकिन लाठीचार्ज के दौरान सिर पर मारना कहां का न्याय है। विधानसभा में ऐसा हुआ था तो उसका ही बदला चुका रहा है। यह बिल्कुल गलत है। हमलोग गुंडागर्दी की सरकार नहीं चलने देंगे जो भी इस तरह का काम करेगा हमलोग उसका विरोध करेंगे। आज हमलोग राज्यपाल से मिलने जाएंगे।