ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

भीषण गर्मी से दोपहर में 'कर्फ्यू', जैसे हालात, रात में पारा 31 डिग्री; IMD ने जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट

PATNA : बिहार के 18 जिलों में सोमवार को लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, मुजफ्फरपुर और शेखपुरा में न्यूनतम तापमान चढ़ने के

भीषण गर्मी से दोपहर में 'कर्फ्यू', जैसे हालात, रात में पारा 31 डिग्री; IMD ने जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के 18 जिलों में सोमवार को लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, मुजफ्फरपुर और शेखपुरा में न्यूनतम तापमान चढ़ने के कारण गर्म रात होने की संभावना जताई गई है। राजधानी सहित प्रदेश में पिछले कई दिनों से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी है। वहीं, 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण लोगों को घरों में भी लू का एहसास हो रहा है। 


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर बिहार के जिलों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण बिहार के तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात भी गर्म हो रहा गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पहले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। 


इसके साथ ही रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। सुबह के चार बजे के आस-पास ही गर्मी से थोड़ी बहुत राहत रहती है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सूरज के तेवर इतने तल्ख थे कि सुबह आठ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी।


पटना, औरंगाबाद, दरभंगा, शेखपुरा, खगड़िया, सुपौल, नवादा, बांका, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जमुई, भोजपुर, नालंदा, सिवान, अरवल और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। प्रदेश का एक जिला रविवार को भीषण गर्मी और चार जिले लू की चपेट में रहे। वहीं 28 शहरों का अधिकतम और 21 शहरों का न्यूनतम पारा चढ़ा है। 3 शहरों का अधिकतम व 10 का न्यूनतम पारा गिरा है।


उधर, मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भागलपुर में भीषण लू जबकि खगड़िया, शेखपुरा, बांका व नवादा लू की चपेट में रहे। पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.7 और अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा।