ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिजली बिल जमा करिये.. वरना कटेगा कनेक्शन

PATNA : कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौर में बिजली बिल जमा करने से उपभोक्ताओं को भले ही राहत मिली हो लेकिन अब बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन कट जाएगा। बिजली कंपनियों ने अब ब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौर में बिजली बिल जमा करने से उपभोक्ताओं को भले ही राहत मिली हो लेकिन अब बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन कट जाएगा। बिजली कंपनियों ने अब बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। अब तक बिजली कंपनियों की गतिविधियां सीमित थी लेकिन अब सक्रियता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं से बिल की रकम लेने पर फोकस किया जा रहा है। 


बिजली कंपनियों को 2 महीने के अंदर केवल 60 फ़ीसदी बिजली बिल की रकम ही मिल पाई है। लॉकडाउन में छूट के बाद बिजली काउंटर खुल चुके हैं साथ ही साथ मीटर रीडिंग का काम भी शुरू हो गया है। लॉकडाउन पीरियड में भी बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रही और इसकी खपत भी खूब हुई। गर्मी बढ़ने के साथ राज्य में 4 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की आपूर्ति हो रही है। आपूर्ति में कमी नहीं होने के कारण कंपनियों को रकम का भुगतान करना पड़ रहा है और ऐसे में अब उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल वसूलने की तैयारी है। 


बिल काउंटर खुलने के बाद कंपनियों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन अभी भी ज्यादातर उपभोक्ता काउंटर तक नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब बिजली कंपनियों ने फैसला किया है कि जो बिल का भुगतान नहीं करेंगे उनका कनेक्शन काटा जाएगा। साथ ही साथ बिजली कंपनियों की एसटीएफ विंग चोरी के मामलों पर भी अब एक्शन लेगी। कोरोना काल में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।