ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

बिहटा में पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला

PATNA:पटना से सटे बिहटा इलाके में पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहटा में पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना से सटे बिहटा इलाके में पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। एक के बाद एक लोगों को कुत्ते के काटने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। 


बिहटा रेफरल अस्पताल में इतने सारे मरीज को देख डॉक्टर भी हैरान रह गये। सभी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। कई लोग तो पास के क्लिनिक में जाकर अपना इलाज कराया। वहां एंटी रैबीज की सुई ली। बताया जाता है कि बिहटा के सिकरिया में एक पागल कुत्ता आया और सड़क पर दौड़ने लगा। 


इस क्रम में उसने कई लोगों को अपना निशाना बनाते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। पागल कुत्ते के काटने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद लाठी-डंडे से लैश होकर आए ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर लिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला। पूरे इलाके में पागल कुत्ते की ही चर्चा हो रही है। 

टैग्स