ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी, 8246 अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखिए..रिजल्ट

PATNA : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सिपाही के

बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी, 8246 अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखिए..रिजल्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सिपाही के 8415 खाली पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 8246 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 817 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं, जबकि अनुसूचित जाति 1307, अनुसूचित जनजाति 82, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1470, पिछड़ा वर्ग से 980 और पिछड़ा वर्ग की 245 महिलाओं को परीक्षा में सफलता मिली है।


बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही के 8415 रिक्त पदों पर सामान्य संवर्ग से 3072 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। लिखित परीक्षा के बाद कुल 41,237 अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए हुआ था। जिसमें से  34090 अभ्यर्थी ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जिसमें 8246 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।


रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें..

टैग्स