ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पलायन ने खोली केजरीवाल की पोल, JDU नेता ने दिल्ली के सीएम पर मढ़ा आरोप

PATNA : कोरोना को लेकर देश भर में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बिहार के बाहर अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने वाली बिहारी वापस अपने गांव की ओर पलायन कर रहे हैं. ऐसे में बिहार सरकार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना को लेकर देश भर में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बिहार के बाहर अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने वाली बिहारी वापस अपने गांव की ओर पलायन कर रहे हैं. ऐसे में बिहार सरकार और दिल्ली सरकार के ऊपर कई सवाल खड़ा होते हैं. बिहार में सत्ताधारी दल के नेता रंजीत कुमार झा ने दिल्ली से लगातार पलायन कर रहे मज़दूरों की परिस्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इन विपरीत परिस्थितियों में जब मानव जाति कोरोना वाइरस के भयानक प्रकोप से बचाव में लगी है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दोहरा चरित्र सामने आया है. 


जेडीयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने कहा कि शुरुआत में जहां केजरीवाल लम्बे-लम्बे वादे करते नज़र आ रहे थे वहीं हाल में शुरू हुए पलायन ने उनकी पोल खोल कर रख दी है. भूख से परेशान दिन रात असमंजस को परिस्थिति झेलते मज़दूर भाई एवं उनके परिजन केजरीवाल जी के दावों की पोल खोलते हैं.. 


उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए उनकी ओछी राजनीति और संकीर्ण मानसिकता ही प्राथमिकता में रही है. एक तरफ उनके लोगों ने प्रवासियों के मन में डर बिठाकर उनको दिल्ली से भगाया तो दूसरी तरफ आप लॉक-डाउन की दुहाई दे रहे हैं. मैं केजरीवाल को  चुनौती देता हूँ ज़रा दिखाइए कि कहां आप 4 लाख लोगों को खिला रहे हैं. 



सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में जिस प्रकार से इस गम्भीर समस्या के लिए ज़मीनी स्तर पर काम किया गया है. साथ ही जिस प्रकार से जनता को घर तक आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति की जा रही है, ये व्यवस्था दिल्ली के किसी भी कोने में केजरीवाल अभी तक स्थापित नहीं कर पाए हैं, जो बतौर मुख्यमंत्री उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है.

टैग्स