ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Weather Update: बिहार में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम..? इन जिलों में कोहरे का प्रकोप...सात जिलों में चलेगी हवा

Bihar Weather Update बिहार में बुधवार को कोहरा और पछुआ हवा चलने की उम्मीद जतायी जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है.

Bihar Weather, kal ka mausam, bihar samachar, bihar mausam update,bihar weather tomorrow
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने अचानक करवट बदली है. मंगलवार सुबह घने कोहरे ने पूरे बिहार को अपने आगोश में ले लिया. आज दिन भर ठंड रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सूबे के सात जिलों में कुहासे के साथ-साथ हवा भी बहेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तरफ से जानकारी दी गई है कि अगले तीन दिनों तक सूबे के सभी जिलों में मध्य़म से लेकर घना कुहरा छाये रहने की संभावना है. वहीं, अगले चौबीस घंटों के दौरान कैमूर, रोहतास, गया नालंदा,नवादा, जहानाबाद और अरवल जिले में मध्यम हवा चलने का अनुमान है. वहीं अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

इस तरह से बुधवार को भी ठंड से राहत की उम्मीद कर रहे बैठे लोगों को निराशा मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में ठंड अभी बाकी है.पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. बिहार के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे कभी-कभार निकलने वाले धूप वाले दिनों से बहुत अधिक संतुष्ट न हों. ढंड से बच कर रहे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता