ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar Weather: बिहार में इस साल पड़ेगी प्रचंड गर्मी, लू चलने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: IMD ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बिहार में इस साल गर्मी ज्यादा पड़ेगी। अप्रैल से जून के बीच झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

 Bihar Weather
बिहार में अप्रैल से जून तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के लिए चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, अप्रैल से जून तक बिहार में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान पूरे बिहार में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। अप्रैल में लू चलने की भी आशंका है। खासकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का खतरा ज्यादा है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने अप्रैल से जून तक पूरे बिहार में सामान्य से अधिक झुलसाने वाली गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को जारी आइएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में खासतौर पर बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में अप्रैल में लू (हीट वेव) के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। यहां करीब तीन से चार दिन लू रह सकती है। इस दौरान पश्चिमी बिहार को सबसे अधिक लू का दौर झेलना पड़ सकता है। शेष कुछ जगहों पर एक से दो दिन लू की स्थिति बन सकती है।


 रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से जून तक विशेष रूप से दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य में लू (हीट वेव) के दिन भी सामान्य से अधिक रहेंगे। चिंता की बात है कि बिहार का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है, जहां लू की पहुंच नहीं हो। पूर्वी बिहार में गर्म हवाएं तो चलेंगी, लेकिन यहां लू वाले दिन तुलनात्मक रूप में राज्य के अन्य हिस्सों से कम हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में प्री मानसून की बारिश सामान्य से कम ही रहने का पूर्वानुमान है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता