ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Weather News: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ में येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसका असर दिखने लगा है। राजधानी पटना समेत राज्य के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के

Bihar Weather News
बिहार में बदला मौसम का मिजाज
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather News: बिहार में  मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसका असर दिखने लगा है। राजधानी पटना समेत राज्य के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


दरअसल, बिहार मौसम विभाग ने आज यानि 20 मार्च को सूचना जारी कर निर्देश दिया है कि अगले दो से तीन घंटों में अरवल, जहानाबाद के साथ अन्य कई जिलों में  मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। 


वहीं मौसम विभाग ने सारण, पटना, भोजपुर, गया, नालंदा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वचपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। साथ ही कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें। 


मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को सलाह दी है कि अगर बारिश के दौरान वे खुले स्थानों पर हो, तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लेने की कोशिश करें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। बारिश के दौरान किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। इसके साथ ही साथ आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।