ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Weather: बिहार में बढ़ेगी गर्मी, 24 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने दस्तक दे दी है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है.

बिहार मौसम, Bihar Weather, तापमान वृद्धि, Temperature Rise, मौसम विभाग, IMD Patna, पटना मौसम, Patna Weather, न्यूनतम तापमान, Minimum Temperature, अधिकतम तापमान, Maximum Temperature, गर्मी का प्रकोप, H
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather:  बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी के तेवर कड़े होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में बिहार के तापमान में तेजी से उछाल आया है, जिससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

पटना का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग (IMD Patna) के अनुसार, पटना का मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। बीते 24 घंटे में राजधानी का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार से शुक्रवार तक पटना का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।आपको बता दे कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बिहार में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के संकेत

हालांकि, मौसम विभाग ने अभी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन तापमान में लगातार हो रही वृद्धि संकेत दे रही है कि बिहार में भीषण गर्मी पड़ सकती है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह साफ है कि दिन के साथ-साथ रातें भी अब गर्म होने लगी हैं।

बिहार के विभिन्न जिलों का तापमान

IMD Patna के अनुसार, राज्य के एक दर्जन से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।वहीं, छपरा में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खगड़िया में सबसे अधिक 24 डिग्री का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसलिए संभावित गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।