ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar Weather: अगले 48 घंटे बिहार में भीषण बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना, 28 सितंबर तक जारी रह सकता है यह सिलसिला, विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में नवरात्रि की रौनक के बीच मानसून ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर दक्षिण बंगाल से होते हुए बिहार तक पहुंच रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले 48 घंटों में पटना सहित कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में भी एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। यह सिलसिला 28 सितंबर तक भी चल सकता है।


मंगलवार को पटना में दोपहर 12 बजे से तीन घंटे तक तेज बारिश ने शहर को भिगोया। अशोक राजपथ, बोरिंग रोड, कंकड़बाग और राजीव नगर जैसे इलाकों में जलजमाव हुआ, जहां गलियों में 2-3 फीट पानी जमा हो गया। शहर में 21.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बीते 24 घंटों में सुपौल के भयटियाही में सबसे ज्यादा 68.0 मिमी बारिश हुई, जबकि किशनगंज के दिघलबैंक में 55.4 मिमी, नवादा में 45.6 मिमी, सुपौल के पिपरा और मधुबनी के झंझारपुर में 30.4 मिमी, पूर्णिया में 26.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बांका के कटोरिया में 18.2 मिमी, कटिहार के बरसोई में 16.4 मिमी और नालंदा के बिहारशरीफ में 16 मिमी बूंदाबांदी हुई।


तापमान में अगले तीन-चार दिनों तक खास बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मंगलवार को पटना में 33.9 डिग्री (न्यूनतम 28.8), गया में 32.0 (26.5), भागलपुर में 33.6 (28.0), और मुजफ्फरपुर में 33.2 (28.5) डिग्री सेल्सियस रहा। वाल्मीकि नगर में सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। उत्तर बिहार और सीमांचल में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। दक्षिणी जिलों में छिटपुट फुहारें पड़ेंगी।