ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather: प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात को लेकर भी IMD ने किया सावधान

Bihar Weather: बिहार के सीमांचल में भारी बारिश का अलर्ट, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया में जलभराव का खतरा। गया, रोहतास में वज्रपात और आंधी की चेतावनी।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: सीमांचल के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में गुरुवार, 5 जून 2025 को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, गया और रोहतास में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है। पूर्वी बिहार में चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह मौसमी स्थिति बनी है।


बुधवार को पटना सहित किशनगंज, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, भभुआ, मधुबनी, गोपालगंज में बारिश दर्ज की गई। किशनगंज के बहादुरगंज में सर्वाधिक 62.2 मिमी और पोठिया में 57.6 मिमी बारिश हुई। गया में 72 किमी/घंटा की आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया। जबकि अरवल में तापमान 4.1 डिग्री गिरा।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-4 दिनों में चक्रवाती प्रभाव कम होने से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर-पूर्वी बिहार में अभी एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी। सीमांचल में जलभराव का खतरा है, और स्थानीय प्रशासन को जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।


बिहार के अन्य हिस्सों में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे, और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पटना में बादल और हल्की बारिश के साथ तापमान में मामूली वृद्धि संभव है। निवासियों को वज्रपात के दौरान घरों में रहने और बिजली उपकरणों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।