ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Weather Report :बिहार में आज से बदेलगा मौसम,ठंड से मिल सकती है राहत

इस महीने अलग-अलग शहरों में 8 से 10 दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। हालांकि, शुक्रवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा। इसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। इस ठंड का असर ट्रेनों और विमान पर भी देखने को मिल रहा है।

Bihar Weather Report
बिहार में कड़ाके की ठंड
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Weather Report : बिहार में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं ने यहां कपकपी बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कई जिलों में कोहरा भी नजर आया। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस महीने अलग-अलग शहरों में 8 से 10 दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं।


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा। अभी पछुआ प्रभावी है लेकिन शुक्रवार से पुरवा हवा का प्रसार बढ़ेगा। इससे ठंड में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री ऊपर चढ़ेगा। वैसे आज एक दो जगहों पर शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी हुआ है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरा। दस से 12 किमी की रफ्तार से चली ठंडी पछुवा हवा के लगातार प्रवाह से राज्य के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है।


मौसम विबाग के अनुसार अगले 2 दिनों में पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, खगड़िया,शेखपुरा, बेगुसराय और लखीसराय जिलों के कुछ हिस्सों में तापमान का पारा और लुढ़केगा। जबकि मौसम विभाग के अनुसार  अगले तीन दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के कुछ क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा।


इधर, ठंड और कोहरे का असर दिनचर्या से लेकर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। इससे पटना की ट्रेनें और हवाई सेवाएं बेपटरी होने लगी हैं। ठंड और कोहरे की वजह से पटना की ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। गुरुवार को कुल 13 ट्रेनों की लेटलतीफी आधे घंटे से साढ़े पांच घंटे तक रही। वहीं सुबह में पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान पौने तीन घंटे तक देरी से उतरे। स्पाइस जेट का बेंगलुरु-पटना विमान दो घंटे 43 मिनट की देरी से आया।