ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather: पटना में बारिश से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत, बिहार के इन जिलों में भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

bihar
मौसम विभाग का अलर्ट
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज आंधी बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पटना में देर शाम बारिश शुरू हुई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। 


मौसम विभाग ने पटना के साथ-साथ सिवान, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद और नालंदा में भी आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे तक उत्तर बिहार के जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। 24 घंटे बाद भीषण गर्मी दस्तक देगी। जिसके कारण तापमान 42℃ के ऊपर पहुंच जाएगा।


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से यह अपील की है कि अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए यह लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।  


टैग्स