ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BIHAR WEATHER: पटना में 2.3 डिग्री बढ़ा तापमान, जानिए अपने शहर का हाल

PATNA: बिहार में लोगों को लगातार गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। एक दिन में ही पटना का अधिकतम पारा 2.3 तीन डिग्री बढ़ गया। इस गर्मी का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि लोग जरूरी काम

BIHAR WEATHER: पटना में 2.3 डिग्री बढ़ा तापमान, जानिए अपने शहर का हाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में लोगों को लगातार गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। एक दिन में ही पटना का अधिकतम पारा 2.3 तीन डिग्री बढ़ गया। इस गर्मी का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि लोग जरूरी काम करने के लिए भी अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं।



पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो शुक्रवार को सर्वाधिक पारा औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया, जो 44.4 डिग्री रहा। एक दिन पहले की बात करें तो  यहां का अधिकतम पारा 42.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, पटना का तापमान भी 41.7 डिग्री रहा। गया, बक्सर, नवादा समेत अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान बढ़े हैं। आने वाले एक दो दिनों में बिहार का मौसम सामान्य बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।


आपको बता दें कि शुक्रवार को गया का अधिकतम पारा 43.3 डिग्री, भागलपुर का 39.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 35.8 डिग्री, डेहरी ऑन सोन का 41.8 डिग्री, जमुई का 41.4 डिग्री, बक्सर का 43.6 डिग्री, वैशाली का 40.3 डिग्री, बेगूसराय का 38.9 डिग्री, बांका का 40.3 डिग्री, हरनौत का 41.8 डिग्री, नवादा का 42.1 डिग्री, शेखपुरा का 40.8 डिग्री और जीरादेई का 40 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

टैग्स