ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना

Bihar Weather: बिहार में ठंड की दस्तक के बाद पटना में न्यूनतम तापमान 18.6°C, नवंबर से सर्दी होगी कड़ी। अभी से ही कर लें आने वाले दिनों के लिए तैयारी..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में अब मौसम ने सर्दी का रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी हवाओं ने एंट्री मारी है, जिससे सुबह-शाम सिहरन बढ़ गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है और दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री के आसपास घूम रहा है।


ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरा छाने लगा है, जबकि शहरों में लोग चादरें ओढ़ने लगे हैं। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले कुछ दिनों में रातें और ठंडी होंगी और नवंबर से सर्दी का असर और भी गहरा हो जाएगा। फिलहाल बारिश का कोई नामोनिशान नहीं और राज्य शुष्क मौसम की चपेट में है।


मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है। IMD के अनुसार 13-14 अक्टूबर तक बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह लौट जाएगा और उसके बाद मौसम साफ-सुथरा रहेगा। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं जो ठंडी हवाओं को बिहार तक ला रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर मध्य तक सिहरन सामान्य रहेगी, लेकिन नवंबर से तापमान में तेज गिरावट आएगी। दिन का तापमान 30-35 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि रातें 18-24 डिग्री तक नीचे आ सकती हैं। हवा में नमी घट रही है जो ठंड को और चुभन भरा बना रही।