ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather Update: छतरी फिर से निकाल लीजिए! बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, राज्य के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर राज्य के 32 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है.

Bihar Weather Update
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Update: बिहार के लोगों को गर्मी में हीट वेव से राहत मिलने जा रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 6 जिलों को छोड़कर बाकी 32 जिलों में बारिश, वज्रपात, मेघगर्जन के साथ साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 10 और 11 अप्रैल के लिए यह अलर्ट जारी किया है।


दरअसल, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 और 11 अप्रैल को बिहार के कई जिलों में भयंकर बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद, बेगूसराय, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, मुंगेर, सारण, वैशाली, गोपालगंज, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, समस्तीपुर, शिवहर, बांका, और मधेपुरा शामिल हैं। इस दौरान इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि एक वेस्टर्न विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर बिहार में भी दिखाई दे सकता है। इस वजह से 7 से 11 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम बदला हुआ रहेगा। इस अवधि में अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है, और आइएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के अलावा बिहार के कई जिलों में ठनका गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना है। ऐसे मौसम में किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।