ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar weather: इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी; राजधानी का बढ़ा तापमान

PATNA : बिहार में मानसून के एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई है। कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा हो रही है। हालांकि, पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में

Bihar weather: इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी; राजधानी का बढ़ा तापमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून के एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई है। कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा हो रही है। हालांकि, पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और धूप निकलने से उमस बढ़ी है। इसी कड़ी में आज मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।


मौसम विभाग के तरफ से किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार भागलपुर और बांका में शुक्रवार तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा राजधानी पटना समेत उसके आसपास के हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व में गर्जन के आसार जताए गए हैं।


वहीं गुरुवार को पटना समेत 26 शहरों के अधिकतम तापमान में एक बार फिर से आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा वही भागलपुर जिले के काल गांव में सबसे अधिक 77.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती है परिसंचरण का क्षेत्र गांगेय पश्चिम बंगाल व निकटवर्ती ओडिशा के ऊपर बना है इसके प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां बने होने के साथ-साथ में मेघ  गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है