ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Weather: बिहार में अगले 2-3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश, बिजली और तूफान की चेतावनी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया, 10 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम। लोगों से सतर्क रहने की अपील..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने अब बड़ी चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून फिर से सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, बिजली और गरज के साथ तूफान की संभावना है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा के उपाय करने की अपील की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार, 8 सितंबर से बिहार के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों के 25 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूरे राज्य में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह मौसमी गतिविधि 10 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए, लोगों को खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


इस मौसम परिवर्तन का कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी युक्त हवाएं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन बिहार के ऊपर से गुजर रही है और अगले कुछ दिनों में यह और मजबूत होगी। इससे बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटों में जमुई के बरहट में 28.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सिवान, मोतिहारी, पटना, मुजफ्फरपुर और बांका में 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं हैं। इसके अलावा उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को खूब परेशान किया है लेकिन अब बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।


प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। लोगों से अपील है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और यात्रा की योजना बनाते समय सावधानी बरतें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में काम करने से बचें। यह मौसमी बदलाव बिहार के लिए राहत और चुनौती दोनों लेकर आ रहा है, इसलिए सतर्कता और सुरक्षा सबसे जरूरी है।