ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आज बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा गयाजी, तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, पटना में भी कनकनी तेज

बिहार में ठंड का सितम जारी, गयाजी में न्यूनतम 4.1 डिग्री दर्ज, पटना में गलन भरी ठंड, कई जिलों में स्कूल बंद और कोहरा का असर।

bihar
ठंड का कहर जारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में ठंड का कहर लगातार जारी है। जिसके चलते जीना दुश्वार हो गया है। आज बिहार का सबसे ठंडा शहर और जिला गया जी रहा है, जहां गुरुवार को तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पटना में तेज हवा चलने के चलते कनकनी तेज हो गयी है। 


बिहार में ठंड का मौसम लगातार अपने तेवर दिखा रहा है। गुरुवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान गयाजी सबसे ठंडा शहर बना, जहाँ पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजधानी पटना में नमी की वजह से गलन भरी ठंड का अनुभव हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में कई जिलों में 100 प्रतिशत नमी होने के कारण वास्तविक तापमान से अधिक ठंड का एहसास हो रहा है। इसके चलते पटना समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।


गुरुवार को दरभंगा, छपरा और वाल्मीकिनगर भीषण शीत दिवस का सामना कर रहे थे, जबकि गया, भागलपुर और आठ अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहा। गया में दृश्यता सबसे कम 50 मीटर दर्ज की गई। पटना में दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री नीचे रहकर 14.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बीती रात न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा, जिससे दिन के 11 बजे के बाद आसमान साफ हुआ और सूरज निकला। लेकिन 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा के कारण धूप में भी लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा था। बिहार में इस सप्ताह भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है और मौसम का यह सितम जारी रहने की चेतावनी दी गई है।


टैग्स