ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather: बिहार में कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, बढ़ते ठंड के साथ मौसम विभाग ने लोगों को किया सावधान

Bihar Weather: गया में कोहरा इतना घना है कि लोगों को सिर्फ 600 मीटर दूर तक ही दिख रहा। धीरे धीरे ही सही मगर अब ठंड अपना असली रूप दिखा रहा है..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: सर्दी ने अब बिहार में अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह उठते ही पूरा शहर कोहरे की चादर ओढ़े नजर आता है। खासकर गया में तो हालात सबसे खराब हैं, इस जिले में 600 मीटर दूर का खंभा भी धुंधला दिखाई दे रहा। साथ ही पछुआ हवाएँ पूरी ताकत से चल रही हैं और ये ठंडी हवाएँ अब हड्डियों में चुभने लगी हैं।


दिन में धूप निकलती तो जरूर है, लेकिन उसकी गर्मी अब सिर्फ दिखावे भर की ही रह गई है। शाम ढलते ही हवा में ठंडक लौट आती है जिसके बाद राहत के लिए लोग गर्म कपड़ों की मदद लेते हैं। मौसम विभाग ने साफ कह दिया है कि अगले चार-पाँच दिन तक यही सिलसिला चलेगा। बारिश की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है लेकिन कोहरा और ठंड परेशानी बढ़ाएगा। इस दौरान तराई वाले इलाके तो पूरी तरह धुंध की चादर ओढ़ लेंगे।


सड़क पर निकलने वाले वाहन अब हेडलाइट जलाकर भी सिर्फ कुछ ही मीटर आगे ही देख पा रहे हैं। ट्रेनें और बसें देर से चलनी शुरू हो गई हैं। सुबह आठ बजे तक भी कई जगहों पर धूप नहीं निकल पाती है। डॉक्टर बता रहे हैं कि अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस और जोड़ों का दर्द अब बढ़ने वाला है। मास्क व गर्म कपड़े की मदद अभी से लेनी शुरू कर दे वरना बाद में पछताना पड़ेगा।