ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bihar Weather Today: बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज और 19 में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 38 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट और राहत की संभावना है।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को राज्य के सभी 38 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 19 जिलों को ऑरेंज और 19 जिलों को यलो अलर्ट में रखा गया है। 


विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, तेज आंधी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों में बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बांग्लादेश के ऊपर भी एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इन दोनों के बीच उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। 


इसके अलावा, मध्य प्रदेश से कोमोरिन क्षेत्र तक एक अन्य ट्रफ भी फैली हुई है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण 30 अप्रैल तक बिहार में मौसम अस्थिर बना रहेगा, जिससे बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।


तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के चलते राजधानी पटना समेत कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।


मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में बिजली और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता