ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather Thunderstorm: बिहार में आंधी और वज्रपात से अबतक 61 लोगों की मौत, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए आंकड़े

Bihar Weather Thunderstorm: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्यभर में आंधी और वज्रपात से पांच दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. आपदा प्रबंधन विभाग ने मृतकों का आंकड़ा जारी किया है.

Bihar Weather Thunderstorm
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Thunderstorm: बिहार में 10 अप्रैल को आई आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक लोगों की मौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में हुई है। सरकार ने 24 घंटे के भीतर मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि मुहैया कराने का निर्देश दिया है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि 10.04.2025 को राज्य के विभिन्न भागों में चली तेज आंधी एवं भारी वर्षापात के कारण कई स्थानों पर मकान एवं पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। मकान एवं पेड़ों के नीचे दबकर कुछ स्थानों पर लोगों के मरने की सूचना भी प्राप्त हुई है। साथ ही, राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात से भी कुछ लोगों की मृत्यु हुई है। 


जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार आंधी-तूफान, वर्षापात एवं वज्रपात के कारण राज्य में कुल 61 लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों के निकटतम परिजनों को 24 घंटे के अन्दर 4.00 लाख रुपया प्रति मृतक की दर से अनुग्रह अनुदान का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित जिला पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है। 


जिलावार मृतकों की संख्या की बात करें तो, नालंदा- 23, भोजपुर- 06, गया- 04, पटना- 04, शेखपुरा- 04, जहानाबाद- 02, गोपालगंज- 01, मुजफ्फरपुर- 01, अरवल- 01, दरभंगा- 01, बेगूसराय- 01, सहरसा- 01, कटिहार- 01, सीवान- 04, जमुई- 03, लखीसराय- 01, मुंगेर- 01, नवादा- 01, भागलपुर- 01 की मौत हुई है। मृतकों में आंधी के दौरान 39 और वज्रपात की चपेट में आने से 22 लोग शामिल हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता