ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट: 48 घंटे में किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

Bihar Voter List 2025: बिहार में 1 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची पर 48 घंटे के भीतर किसी भी राजनीतिक दल ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। जबकि महागठबंधन के दल लगातार एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

Bihar Voter List 2025
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Voter List 2025: बिहार में 1 अगस्त को जारी हुई प्रारूप मतदाता सूची को लेकर 48 घंटे के भीतर किसी भी राजनीतिक दल की ओर से निर्वाचन आयोग को कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को साझा की। आयोग के अनुसार, आंकड़े 1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 3 अगस्त दोपहर 3 बजे तक के हैं।


दरअसल, राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद यह ड्राफ्ट सूची आम लोगों के लिए जारी की गई थी। निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के बीएलए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे, लेकिन किसी भी पार्टी ने औपचारिक रूप से सूची को लेकर आपत्ति दर्ज नहीं कराई।


बीएलए की संख्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे रही, जिसके 53,338 बीएलए कार्य में लगे थे। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के 47,506, जनता दल यूनाइटेड के 36,550, कांग्रेस के 17,549, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 1,210, राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के 1,913, और भाकपा (माले) के 1,496 बीएलए सूची में दर्ज हैं।


इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के 74, आम आदमी पार्टी के 1, भाकपा (मार्क्सवादी) के 899, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 7 और रालोसपा के 250 बीएलए ने भी प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि अब तक आम नागरिकों की ओर से कुल 941 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जबकि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं से 4,374 फॉर्म प्राप्त किए गए हैं।


बता दें कि महागठबंधन के घटक दल लगातार एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। बावजूद इसके, ड्राफ्ट सूची जारी होने के दो दिन बाद तक किसी भी दल ने आधिकारिक आपत्ति दाखिल नहीं की है। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि यदि उन्हें सूची में कोई त्रुटि या अनियमितता दिखती है तो वे समय रहते उचित आपत्ति दर्ज कराएं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता