ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार विधानसभा में 204 नए पदों पर जल्द होगी बहाली, सेक्शन ऑफिसर और जूनियर क्लर्क समेत इन पोस्ट पर वैकेंसी को लेकर मिली मंजूरी

PATNA : बिहार विधानसभा में 204 नए पदों पर बहाली होने वाली है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय के तरफ से अधिसूचना जारी की जाएगी। यह बहाली विधानसभा के संचालन और बढ़ते कार्यों को देखते हुए

बिहार विधानसभा में 204 नए पदों पर जल्द होगी बहाली, सेक्शन ऑफिसर और जूनियर क्लर्क समेत इन पोस्ट पर वैकेंसी को लेकर मिली मंजूरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में 204 नए पदों पर बहाली होने वाली है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय के तरफ से अधिसूचना जारी की जाएगी। यह बहाली विधानसभा के संचालन और बढ़ते कार्यों को देखते हुए किए जाने का निर्णय लिया गया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा में 204 नए पदों पर बहाली को लेकर सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक कुल 6 संवर्गों में पदों की सृजन को सरकार ने मंजूरी दे दि है। विधानसभा सचिवालय  ने एसओ के चार पद असिस्टेंट के 20 पद, जूनियर क्लर्क के 20 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 40 पद, ऑफिस असिस्टेंट का 40 पद और सुरक्षा गार्ड के 80 नए पदों का सृजन करने की मंजूरी दी है।


मालूम हो कि, वर्तमान में विधानसभा सत्र साल में तीन बार संचालित होता है। इसमें फरवरी मार्च में बजट सत्र, जुलाई में मानसून सत्र और नवंबर - दिसंबर में शीतकालीन सत्र होता है। विधानसभा की 23 समितियां आम लोगों की समस्या से संबंधित सदस्यों के प्रश्नों को आधार बना राज्य और राज्य के बाहर दौरा करती है ऐसे में विधायिका के बढ़ते कार्यों को देखते हुए सरकार ने नए पदों के सूजन को मंजूरी दी है।


आपको बताते चलें कि, वर्तमान में विधानसभा में सचिव से लेकर निदेशक, उपसचिव, अवर सचिव, उपनिदेशक, प्रशाखा पदाधिकारी, प्रतिवेदक, जनसंपर्क, स्टेनोग्राफर , अनुवादक, सुरक्षा संवर्ग के कुल 967 पद स्वीकृत है। जिसमें लगभग 770पदों पर अधिकारी - कर्मी- सुरक्षा गार्ड काम  कर रहे हैं। लेकिन, समय - समय पर नए पद लोगों को बहाल करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसको मंजूरी दी गई है।