ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार विधानसभा मार्च से पहले पुलिस ने छात्रों को रोका, हुई तीखी नोकझोंक

PATNA : बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदन से सड़क तक केंद्र सरकार की इस स्कीम का विरोध हो रहा है। एक तरफ जहां विपक्ष ने अग्निपथ को लेकर मानसून स

बिहार विधानसभा मार्च से पहले पुलिस ने छात्रों को रोका, हुई तीखी नोकझोंक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदन से सड़क तक केंद्र सरकार की इस स्कीम का विरोध हो रहा है। एक तरफ जहां विपक्ष ने अग्निपथ को लेकर मानसून सत्र का बहिष्कार कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ इस योजना के खिलाफ छात्रों ने आज विधानसभा का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव में शामिल हुए। इस दौरान पटना के जेपी गोलंबर पर पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्राओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।


दरअसल, सैकड़ों की संख्या में छात्र बुधवार को विधानसभा का घेराव करने के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने सभी को जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। पुलिस के रोकने क बाद छात्र आक्रोशित हो गए और बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोकने की कोशिश की इसी दौरान छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया।


बता दें कि सेना बहाली की अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में भारी बवाल हुआ था। इस योजना के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठनों ने सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेलवे और अन्य सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाया था। बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों के सैकड़ों छात्र विधानसभा घेराव करने के लिए पटना के जेपी चौक पर जमा हुए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। 

टैग्स