ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 4 अप्रैल को होगी स्थानीय निकाय वाली सीटों के लिए चुनाव

PATNA : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उस की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुना

बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 4 अप्रैल को होगी स्थानीय निकाय वाली सीटों के लिए चुनाव
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उस की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग में 4 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की है.


9 मार्च को विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो जाएगी और इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार अपना नामांकन 16 मार्च तक कर पाएंगे जबकि नामांकन पत्रों की जांच 17 मार्च को होगी. 21 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 4 अप्रैल को मतदान का दिन रखा गया है. सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी.


विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना 7 अप्रैल को होगी. आपको बता दें कि पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में विधान परिषद चुनाव का बिगुल बज सकता है. चुनाव आयोग में आज इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 4 अप्रैल को होगी स्थानीय निकाय वाली सीटों के लिए चुनाव


विधानपरिषद की जो सीट खाली हुई है, उनके नाम इस प्रकार है..

पटना से रीतलाल यादव, नालंदा से रीना देवी, गया से मनोरमा देवी, औरंगाबाद से रंजन कुमार सिंह, नवादा से सलमान रिजवी, भोजपुर से राधाचरण साह, रोहतास कैमूर से संतोष कुमार सिंह, सारण से सचिदानंद राय, सीवान से टुन्ना जी पांडेय, गोपालगंज से आदित्य नारायण पांडेय, पश्चिमी चंपारण से राजेश राम, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार, मुजफ्फरपुर जिले से प्रसाद सिंह, वैशाली से सुबोध कुमार, सीतामढ़ी शिवहर से दिलीप राय, दरभंगा से सुनील कुमार सिंह, समस्तीपुर से हरिनारायण चौधरी, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा से संजय प्रसाद, बेगूसराय, खगड़िया से रजनीश कुमार, सासाराम, मधेपुरा सुपौल से नूतन सिंह, भागलपुर बांका से मनोज यादव, मधुबनी से सुमन कुमार, पूर्णिया अररिया किशनगंज से दिलीप कुमार जायसवाल, कटिहार से अशोक कुमार अग्रवाल. 


बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 4 अप्रैल को होगी स्थानीय निकाय वाली सीटों के लिए चुनाव